nNBT न्यूज, लखनऊ : केजीएमयू में रोबॉटिक सर्जरी यूनिट की बदइंतजामी पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। शताब्दी फेज-1 स्थित यूनिट में डॉक्टरों और स्टाफ को ओटी ड्रेस, जूते और चप्पल जैसी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थीं। इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने सिस्टर इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि आवश्यक सामग्री स्टोर से समय पर नहीं मंगाई गई, जिससे ऑपरेशन की तैयारी प्रभावित हो रही है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अपने-अपने विभागों से सामान लाना पड़ रहा है, जिससे समय की बर्बादी हो रही है। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदारी तय करने के संकेत दिए हैं।



