n NBT रिपोर्ट, टीएचए : ट्रांस हिंडन में शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली फ्लकचुएशन की समस्या ने लोगों को परेशान किया। वसुंधरा, वैशाली, राजेंद्र नगर और श्याम पार्क सहित कई क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली की अनियमितता बनी रही। निवासियों ने बताया कि समस्या सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई और शाम 5 बजे तक जारी रही, जिससे रूटीन कार्य प्रभावित हुए। फ्लकचुएशन के कारण कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का भी खतरा बना रहा। लोगों ने बताया कि बार-बार वोल्टेज के घटने-बढ़ने से इन्वर्टर और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाए।



