बेसिक स्कूलों में सप्ताह में एक दिन रीडिंग डे

नवभारतटाइम्स.कॉम

नए सत्र से बेसिक स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का तरीका बदलेगा। अब हर हफ्ते एक दिन रीडिंग डे होगा। बच्चे खान अकेडमी के वीडियो से भी सीखेंगे। आईसीटी संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ेगा। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता बेहतर होगी। परीक्षाओं का भी नया शेड्यूल जारी किया गया है।

reading day every week in basic schools now childrens reading habit will increase

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : नए शैक्षिक सत्र में बेसिक स्कूलों में कोर्स के अलावा तकनीकी जानकारी देने और रीडिंग हैबिट बढ़ाने पर भी फोकस होगा। डीजी स्कूल शिक्षा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने सभी जिलों को शैक्षिक कैलेंडर भेजकर उसका पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसमें आईसीटी ‘रीडिंग डे’ और आईसीटी संसाधनों का प्रयोग सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

खान अकेडमी के विडियो से सीखेंगे बच्चे : परिषद ने सभी जिलों को साल भर शिक्षण और अन्य सहयोगी गतिविधियों का कैलेंडर भेजा है। इसके अनुसार अप्रैल में सप्ताह में एक पीरियड रीडिंग डे के लिए तय किया गया है। उसके बाद हर महीने खासतौर से कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को रोेजाना 10 मिनट आईसीटी संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के सप्ताह में एक समय तय करके खान अकेडमी के डिजिटल संसाधनों का भी उपयोग करने के उनकी शिक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए कहा गया है।

मार्च में वार्षिक परीक्षाएं : इसके साथ ही महापुरुषों की जयंती और विशेष दिवसों पर आयोजन कर बच्चों को उनके बारे में बताने के लिए कहा गया है। पहली सत्र परीक्षा अगस्त में होगी। उससे पहल 30% पाठ्यक्रम पूरा करवाना होगा। सितंबर तक 50% पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। अक्टूबर तक 60% पाठ्यक्रम पूरा करवाकर अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं करवानी होंगी। अगले साल जनवरी में निपुण परीक्षा और मार्च में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।