कोच अौर खेल विभाग की तकरार के कारण हुए ताइक्वांडो के ट्रायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-12 खेल परिसर में ताइक्वांडो के ट्रायल कोच और खेल विभाग के बीच मतभेद के चलते नहीं हो सके। कोच अपनी सुविधानुसार ट्रायल कराना चाहती थीं, जबकि विभाग का रुख अलग था। इस विवाद के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई। अन्य खेलों के ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ताइक्वांडो के ट्रायल के लिए नई तारीख जल्द तय की जाएगी।

taekwondo trials stuck in coach sports department dispute players suffer consequences

n सुनील गौड़, फरीदाबाद

सेक्टर-12 खेल परिसर में ताइक्वांडो खेल नर्सरी के लड़के-लड़कियों के ट्रायल 30 मार्च की शाम पांच बजे ट्रायल होने थे, लेकिन खेल विभाग और कोच की तकरार के कारण नहीं हुए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कोच पूजा ट्रायल सेक्टर-55 के सरकारी स्कूल में अपने घर के पास लेना चाहती थीं, लेकिन खेल विभाग सेक्टर-12 में ट्रायल कराने के पक्ष में था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष अड़े रहे, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। ऐसे में खेल विभाग ने जिन खेलों के ट्रायल हुए हैं, उसके बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही ताइक्वांडो खेल के ट्रायल के लिए नई तारीख बताने को कहा है। बताया जा रहा है कि जब ट्रायल की बात चल रही थी, इसकी बीच कोच पूजा एक सप्ताह की मेडिकल लीव लेकर चली गईं। ताइक्वांडो कोच पूजा ने कहा कि उन्होंने अपनी मजबूरी खेल विभाग को बताई थी, लेकिन विभाग खेल परिसर में ट्रायल लेने को कह रहा था। इस बीच छोटे बच्चे के कारण वह मेडिकल लीव पर चली गई हैं, जल्द ही नई तारीख आने पर खेल परिसर में ट्रायल होंगे।

इन खेलों के हुए ट्रायल : विभिन्न खेलों के ट्रायल 30 मार्च को सेक्टर-12 खेल परिसर और सेक्टर-31 इंडोर स्टेडियम में हुए थे। हॉकी, वालीबाॅल के ट्रायल खेल परिसर में हुए। तलवारबाजी के ट्रायल सेक्टर-31 इंडोर स्टेडियम में हुए। जूडो के ट्रायल खेल परिसर, फुटबाॅल के ट्रायल राजा नाहर सिंह स्टेडियम में हुए। इनके अलावा टेबलटेनिस खेल नर्सरी के ट्रायल सेक्टर-31 इंडोर स्टेडियम में हुए।