घरों के लेवल से ऊंची बनाई जा रही नाली

नवभारतटाइम्स.कॉम

बसंतपुर पंचायत में आरसीसी रोड निर्माण के दौरान नालियों को घरों से ऊंचा बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों के घरों में पानी घुसने की आशंका है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से शिकायत की है। ठेकेदार द्वारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। ग्रामीण समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

घरों के लेवल से ऊंची बनाई जा रही नाली

nNBT न्यूज, माल: विकास खंड की बसंतपुर पंचायत में निर्माणाधीन आरसीसी के किनारे घरों की सतह (लेबल) से ऊंची बनाई जा रही नाली को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति की है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की मनमानी से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र दिया है। इससे नाराज ठेकेदार जेल भेजवाने की धमकी दे रहा है।

बसंतपुर पंचायत में लोक निर्माण विभाग ठेकेदार के जरिए आरसीसी रोड का निर्माण करवा रहा है। लेकिन आरसीसी के किनारे बनने वाली नालियां घरों की सतह से ऊंचाई पर बनाई जा रही हैं। जिससे घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पाएगा साथ ही बारिश का पानी भी घर के अंदर आने लगेगा। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर समस्या का निदान करवाने की गुहार लगाई है।