शीतला माता मेडिकल कॉलेज में हरियाणा वालों को 33% आरक्षण

नवभारतटाइम्स.कॉम

श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज में हरियाणा के छात्रों और मरीजों को 33% आरक्षण मिलेगा। एमबीबीएस की 150 सीटों में से 33% हरियाणा के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी। अस्पताल के 850 बेड में से 33% हरियाणा के मरीजों के लिए होंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज होगा।

33 reservation for haryana students and patients in sheetla mata medical college cm sainis big announcement

n NBT न्यूज, गुड़गांव

सेक्टर-102ए में बन रहे श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हरियाणा के लोगों को आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में राज्य सरकार ने साफ किया है कि यहां एमबीबीएस की 150 सीटों और 850 बेड में से 33-33 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा के स्टूडेंट्स और मरीजों के लिए आरक्षित रहेगा।

31 अगस्त तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आरक्षित एमबीबीएस सीटों की फीस राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों जितनी ही रखी जाएं, जिससे प्रदेश के स्टूडेंट्स को किफायती दर पर चिकित्सा शिक्षा मिल सके। साथ ही अस्पताल में आरक्षित बेड पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए शहर में 100 से 150 बेड क्षमता वाले 3 से 4 नए अस्पताल खोलने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ.सुमिता मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज 30.75 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा है। 679.08 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना पर अब तक लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। निर्माण 31 अगस्त तक पूरा करने और 31 अक्टूबर तक संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।