सोशल मीडिया के छह हज़ार कंटेंट पर कैंची

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार संस्कृति और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच 6083 से अधिक यूआरएल, कंटेंट, ऐप्स और वेबसाइट्स को हटाया गया है। मेटा, यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म से यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ऐसे कंटेंट परोसने वालों को चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया के छह हज़ार कंटेंट पर कैंची

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सोशल मीडिया पर गन कल्चर और अशोभनीय भ्रामक कंटेंट परोसने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कंटेंट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगाी। सोशल मीडिया पर 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कुल 6083 यूआरएल/कंटेंट/ऐप्स/वेबसाइट्स को हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप) से जुड़े 4278, यू ट्यूब से 1172, एक्स (पूर्व में ट्विटर) से 372, विवादित कंटेंट हटाए गए।