NBT न्यूज,करनाल : जिले के सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। आरोप है कि आरोपी लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और अब उसे धमकी भी दी गई है। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल निवासी शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौटते समय लड़की से छेड़छाड़ और उसके अपहरण की कोशिश हुई। पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।







