जेल में हुक्का पीते दिखे गैंगस्टर, विडियो वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुरुक्षेत्र जेल से गैंगस्टर के हुक्का पीते हुए वीडियो सामने आए हैं। एक कैदी ने जेल के अंदर से मोबाइल का इस्तेमाल कर यह फोटो-वीडियो बनाए। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि यह वीडियो कुरुक्षेत्र जेल के हैं। बंबीहा गैंग से जुड़े अपराधियों ने इन्हें अपलोड किया।

जेल में हुक्का पीते दिखे गैंगस्टर, विडियो वायरल

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र

हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल की फोटो-विडियो एक कैदी ने सोशल मीडिया पर डाल दी। इसके लिए जेल में मोबाइल का इस्तेमाल किया गया। विडियो में प्लास्टिक की बाल्टी पर जग और हुक्का रखा है और कैदी ने हुक्के के पाइप को अपने मुंह में रखा है। इस घटना का खुलासा अंबाला पुलिस की रिपोर्ट से हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि जेल के अंदरूनी फोटो-वीडियो जिला जेल कुरुक्षेत्र में बनाए गए। बाद में उनको सोशल मीडिया पर ग्रुप के गुर्गों ने ही वायरल कर दिया।

इन वीडियो को 30 दिसंबर 2024 को अपलोड किया गया था। इन फोटो-वीडियो को बंबीहा गैंग से जुड़े अपराधी दिलबर ने पहले अपनी इंस्टा आईडी पर अपलोड किया था। दिलबर के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं। दिलबर के साथी अंकित ढांडा ने इन विडियो को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिलबर ने जेल की अंदरूनी तस्वीरें दिखाकर युवाओं को अपराध की दुनिया की तरफ आकर्षित करने की कोशिश की। साथ ही अपने साथ जुड़ने के लिए उकसाया। पुलिस ने अपलोड फोटो-वीडिड की पड़ताल की। जांच से साफ हुआ कि अपलोड फोटो-वीडियो केंद्रीय जेल अंबाला के नहीं, बल्कि कुरुक्षेत्र जेल की है।