NDRI में तीन इंप्लॉइज को हटाया गया, हड़ताल शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल के एनडीआरआई में फार्म सेक्शन के ठेका कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। उनका आरोप है कि तीन साथियों को बिना किसी सूचना के नौकरी से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगें पूरी न होने तक काम बंद रखने का ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन शनिवार को शुरू हुआ है।

ndri contract employees strike over dismissal of three employees work stoppage

NBT न्यूज,करनाल : करनाल के एनडीआरआई में फार्म सेक्शन में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि तीन साथियों को बिना किसी नोटिस और चेतावनी के नौकरी से हटा दिया गया। मांगें न माने जाने तक हड़ताल का ऐलान किया।