डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा के चालान बाकी, दो बाइक ज़ब्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा के चालान बाकी वाली दो बाइक जब्त की गईं। एक बाइक पर 99 हजार और दूसरी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना बकाया था। बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने पर यह कार्रवाई हुई। दोनों बाइक को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया है।

over 15 lakhs in pending challans two bikes seized with fines of 99 thousand and 70 thousand

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान के दौरान दो ऐसी बाइक को जब्त किया, जिन पर 99 हजार और 70 हजार रुपये की भारीभरकम जुर्माना राशि बाकी थी। बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया। एसीपी ट्रैफिक ईस्ट संजय की देखरेख में चलाए गए अभियान के दौरान जोनल अधिकारियों ने दो बाइक सवारों को रोका।

एक ने 35 तो दूसरे ने 24 बार तोड़े नियम: जांच में सामने आया कि एक बाइक पर 35 बार नियम तोड़ने के कारण 99 हजार रुपये का जुर्माना बकाया था। दूसरी बाइक पर 24 बार चालान होने के कारण 70 हजार रुपये की राशि बाकी थी। इन वाहनों पर मुख्य रूप से बिना इंश्योरेंस, बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र न होना और रॉन्ग साइड में ड्राइविंग करना दर्ज था। दोनों बाइक को जब्त कर राजीव चौक स्थित निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया गया है।