NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित व किसान हितैषी बनाने के लिए कई नई पहलें लागू की हैं। इन उपायों से फसल खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी और किसानों को सुविधाजनक व तेज सेवाएं मिलेंगी। किसानों को जल्दी पेमेंट मिलेगा। तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य कर दिया है। सैनी ने शनिवार को बाबैन अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने किसानों से मंडी में गेहूं लेकर आने, विक्रय करने और पेमेंट सहित अन्य दिक्कतों के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की फसल के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित की जाएगीा सत्यापन के लिए अनुमति दी गई हैा बहुत पुराने या नए वाहनों के मामलों में, जहां वाहन नंबर उपलब्ध नहीं होता, वहां केवल वाहन की फोटो के आधार पर भी गेट पास जारी करने की अनुमति है।







