2 घंटे से ज्यादा बिजली काटी तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : विज

नवभारतटाइम्स.कॉम

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली कटौती पर सख्त रुख अपनाया है। शहरी इलाकों में दो घंटे और ग्रामीण इलाकों में चार घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। अधीक्षण अभियंताओं पर भी गाज गिर सकती है। ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

action will be taken against officials if power is cut for more than 2 hours vij

n NBT न्यूज, गुड़गांव : बिजली कटौती रोकने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में निर्बाध बिजली सप्लाई की जाए। शहरी इलाके में दो और ग्रामीण इलाकों में चार घंटे से ज्यादा बिजली कटौती होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि अगर तय सीमा से ज्यादा बिजली बाधित होती है तो संबंधित अधीक्षण अभियंताओं पर भी कार्रवाई होगी, गंभीर मामलों में निलंबन भी संभव है। ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया तेज करने, मरम्मत कार्यों के दौरान फील्ड स्टाफ को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।