झुग्गी-झोपड़ी वाले बच्चे अब शिक्षा के साथ सीखेंगे संस्कार

Contributed byफोटो भी है|नवभारतटाइम्स.कॉम

सेवा भारती ने राजनगर एक्सटेंशन में एक बाल संस्कार केंद्र खोला है। यहाँ झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। उन्हें कला और भारतीय संस्कार भी सिखाए जाएंगे। खेलकूद की गतिविधियों में भी बच्चे भाग लेंगे। यह पहल बच्चों को शिक्षित और संस्कारी बनाने के उद्देश्य से की गई है।

bal sanskar kendra launched for slum children imparting values along with education

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सेवा भारती की महानगर ईकाई ने शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन में मजदूर-झुग्गी बस्ती में बाल संस्कार केंद्र की शुरुआत की है। इसमें वहां रहने वाले श्रमिकों से लेकर निम्न आय वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिलेगी। शुरुआत 25 बच्चों से की गई है, जिन्हें सेवा भारती की ओर से यूनिफाॅर्म से लेकर पाठ्य सामग्री फ्री प्रदान की गई। सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि इस केंद्र में बच्चों को एजुकेशन के साथ ही कला और भारतीय संस्कार भी सिखाए जाएंगे, ताकि शिक्षित बनने के साथ-साथ बच्चे संस्कारी भी बने।वहीं, इन बच्च्चों को खेल एक्टिविटी में भी भागीदारी कराई जाएगी।