10 दिन नारी शक्ति वंदन अभियान चलाएगी भाजपा

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति वंदन अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत महिला सम्मेलन, टाउन हॉल और बाइक रैली जैसे कई कार्यक्रम होंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनसमर्थन जुटाया जाएगा। मिस्ड कॉल से अभियान की शुरुआत होगी। महिला दीवार बनाई जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अंत में नारी शक्ति मार्च निकाला जाएगा।

bjps 10 day nari shakti vandan abhiyan effort to garner public support for womens reservation bill

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी 10 दिन तक नारी शक्ति वंदन अभियान चलाएगी। इसके तहत महिला सम्मेलन, टाउन हॉल, बाइक रैली, महिला दीवार बनाने सहित कई आयोजन होंगे। साथ ही सोशल मीडिया समेत कई माध्यमों के जरिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

तय योजना के तहत, अभियान की शुरुआत मिस्ड कॉल से होगी। इसमें हर लोकसभा क्षेत्र में 12,500 और हर विधान सभा क्षेत्र में 2500 महिलाओं से केंद्र की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाई जाएगी। 12 अप्रैल को प्रबुद्ध महिलाओं से लेख लिखवाककर उन्हें पत्रिकाओं में प्रकाशित कराया जाएगा। 13 अप्रैल से महिला दीवार बनवाई जाएगी। 15 अप्रैल को हर नगर निगम और नगर पालिका स्तर पर महिला बाइक रैल का आयोजन होगा। इस दौरान 15 से 19 अप्रैल तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और 20 अप्रैल को नारी शक्ति मार्च निकाला जाएगा।