n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत का शनिवार को निधन हो गया। वे 75 साल के थे। गहलोत करीब चार साल से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे और डायलिसिस पर थे। गोपीचंद गहलोत गुड़गांव विधानसभा से साल 2000 में निर्दलीय विधायक बने। 2019 को उन्होंने बीजेपी जॉइन की। बीजेपी ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया था। गहलोत मिलनसार भी थे और सभी राजनीतिक दलों के यहां उनका आना-जाना था। उनके निधन से सभी दलों के राजनीतिक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।







