n NBT न्यूज, गाजियाबाद : क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित डूंडाहेड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। करोड़ों की लागत से बने इस अस्पताल के मरीजों को टेस्ट, दवाओं और एक्स-रे के लिए भी जिला अस्पताल आना पड़ता है। इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं रहता। शांति नगर निवासी सलमान का एक्सिडेंट हो गया। चोट लगने पर परिजन उसे तुरंत डूंडाहेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। इसके बाद फिजिशियन ओपीडी में जाकर इलाज कराया और पट्टी कराई। डॉक्टर ने एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे कराने और ऑर्थो डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। कार्यवाहक सीएमओ अमित विक्रम ने बताया कि सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान सीएमएस को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं को दुरुस्त किया जाए।







