n NBT न्यूज, गाजियाबाद
संयुक्त अस्पताल में प्रिंटर खराब होने से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची प्रिंट नहीं होने से समय लगा। इससे कामकाज प्रभावित हुआ। सुबह 8 बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लाइन लगनी शुरू हो गई। प्रिंटर खराब होने के कारण पर्ची नहीं बनी। पर्ची बिना डॉक्टर मरीजों को नहीं देख पा रहे हैं। जिससे इलाज में देरी हो रही है। सुनीता ने बताया कि काफी देर से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लाइन आगे नहीं बढ़ पा रही है। रहीसपुर से आई रेशना बाल रोग ओपीडी में बच्चों को दिखाने के लिए लाइन में लगी हुई थी। उसके गोद में एक साल का बेटा था।







