सिविल अस्पताल में मिलेगा ओपन जिम

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में अब ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। मरीजों, उनके साथ आए लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाएगा। रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले लोगों को इंतजार के समय का बेहतर उपयोग करने का मौका मिलेगा। यह जिम शारीरिक सक्रियता बढ़ाएगा।

open gym to open in civil hospital a new health destination for patients relatives and staff

n दीपाली श्रीवास्तव, सेक्टर-10

सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों, परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सेहत पर भी ध्यान दिया जाएगा। अस्पताल परिसर के भीतर ओपन जिम तैयार करने का काम शुरू हो गया है।

अस्पताल में रोजाना 2000 से 2500 तक ओपीडी दर्ज होती है। इतनी बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को अक्सर लंबा इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ओपन जिम न केवल उनके समय के बेहतर उपयोग का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का अवसर भी देगा। इसका फायदा अस्पताल स्टाफ को भी मिलेगा, जो व्यस्त दिनचर्या के चलते फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाते। ओपन जिम को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि बच्चे खेल की तरह भी इस्तेमाल कर सकें। यह पहल प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी से पहले बचाव की सोच को भी बढ़ावा देगी।