n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : कासना स्थित जिम्स में चार वर्षीय बच्ची की जान बचाने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। बच्ची की आंतों में राउंडवर्म (एस्केरिस लुम्ब्रिकोइड्स) के गुच्छे ने इतनी रुकावट पैदा कर दी थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई थी। डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर बड़ी आंत से 15-20 सेमी लंबे 50 से अधिक कीड़े निकाले। संस्थान के प्रफेसर डॉ. मोहित माथुर ने बताया कि बच्चों में कीड़ों का संक्रमण आम है, खासकर साफ-सफाई की कमी वाले इलाकों में। गंदे हाथों, दूषित खाने या पानी से कीड़ों के अंडे शरीर में पहुंचकर आंतों में बढ़ जाते हैं। सामान्य संक्रमण भी गंभीर रूप ले सकता है, जिसमें पेट दर्द, उल्टी, भूख न लगना, कमजोरी और विकास रुकना जैसे लक्षण दिखते हैं।







