n NBT न्यूज, यमुना सिटी : यीडा के सेक्टर-19 स्थित गौड़ सिटी सोसायटी में आए दिन स्टूडेंट्स के झगड़ों से परेशान निवासियों ने शनिवार को बैठक की। इसमें लोगों ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सिक्यॉरिटी हेड को ज्ञापन सौंपा।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-19 स्थित गौड़ सिटी सोसायटी निवासी सरवन अवाना ने बताया कि यहां की सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। इसके कारण सोसायटी में रह रहे स्टूडेंट्स और असामाजिक तत्व आए दिन झगड़े करते हुए उत्पात मचाते हैं। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उधर, बैठक की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सोसायटी के सिक्यॉरिटी हेड सरवन सिसोदिया को लोगों ने उक्त समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपाते हुए समाधान की मांग की है। सिक्योरिटी हैड ने जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।







