RTE में दाखिले शुरू, 16 तक कर सकते हैं आवेदन
n NBT न्यूज, गुड़गांव: राइट टु एजुकेशन (RTE) के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 16 अप्रैल तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए बच्चों की आयु सीमा तय कर दी गई है। इसी निर्धारित आयु के अनुसार ही बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत प्राइमरी क्लास में एडमिशन के लिए उम्र निर्धारित की गई है। पहली क्लास में बच्चे की आयु छह साल पूरी होनी चाहिए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए परिवार पहचान पत्र आधार कार्ड अनिवार्य है।







