n NBT न्यूज, दादरी : कोतवाली एरिया के नईआबादी में शुक्रवार रात चोरों ने कार के चारों टायर चोरी कर लिए। चोरों ने कार ईंटों पर खड़ी कर दी। इसके साथ ही घटनास्थल पर लगे कैमरों के वायर पहले ही काट दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
नईआबादी निवासी शाबूददीन ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले ही स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी। शुक्रवार रात उन्होंने गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब एक बजे चोर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। जिससे कैमरे बंद हो गए। इसके बाद आरोपियों ने कार के चारों पहिए निकाल लिए। साथ की कार को ईंटों पर खड़ी कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी व एसीपी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।







