ढाबे पर कमर्शल की जगह मिले घरेलू सिलिंडर

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल के आल्हापुर गांव में एक ढाबे पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां व्यावसायिक सिलिंडर की जगह घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल हो रहा था। टीम ने सिलिंडर जब्त करने की कोशिश की तो ढाबा मालिक ने विरोध किया और अधिकारियों को धमकी दी।

use of domestic cylinders instead of commercial at dhaba owner threatened officials police registered a case

nNBT न्यूज, पलवल : व्यावसायिक के स्थान पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करने के आरोप में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नैशनल हाइवे पर गांव आल्हापुर के नजदीक एक ढाबे पर छापा मारा। छापे के दौरान ढाबा मालिक ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को धमकी दी और सिलिंडर छीनकर अंदर रख लिए। अधिकारियों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई और कार्रवाई की। शहर थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रकाशचंद ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी चांद सिंह, निरीक्षक राजीव और उप-निरीक्षक दिनेश ने आल्हापुर स्थित ढाबे पर निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक सिलिंडरों की जगह 4 घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग होते पाए गए। टीम ने सिलिंडर जब्त करने की कार्रवाई की तो ढाबा मालिक ने सिलिंडर वापस लूट लिए और धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।