n NBT न्यूज, हापुड़ : गांव चितौड़ा में एक ढाबे के शुरू होने के कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप पर पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री मदन चौहान ने एफआईआर दर्ज करवाई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक ढाबा खोला है। इसके शुभारंभ कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह , पूर्व मंत्री मदन चौहान को बुलाया गया था। इस दौरान भानु प्रताप ने पीएम के खिलाफ अमार्यदित टिप्पणी की। इसे सुनकर मदन चौहान भड़क गए। पूर्व मंत्री और भानु में नोंकझोक हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।



