पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह पूरी कार्रवाई मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर हुई है। कुलपति नरसी राम बिश्नोई को बचाने के लिए बीजेपी सरकार की यह राजनीतिक चाल है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम को 4 दिन की अनुमति मिल जाती है, लेकिन छात्रों की समस्याओं पर बात करने वाले हमें अनुमति नहीं दी जाती। क्या यूनिवर्सिटी बीजेपी के यहां गिरवी है। उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात 12 बजे पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के महिला वर्कर के घर गई।

