nNBT न्यूज, राजाजीपुरम ः तालकटोरा के राजाजीपुरम सी ब्लाक में कई दिन पुराना महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। राजाजीपुरम सी ब्लाक निवासी मनीष मेहरोत्रा के मकान में दिल्ली डीके मोहन गार्डेन निवासी 37 वर्षीय शिल्पी रस्तोगी मनीष मेहरोत्रा के घर पर प्रथम तल पर पेइंग गेस्ट थीं। मनीष मेहरोत्रा के मुताबिक शिल्पी कई दिन से कमरे से बाहर नहीं दिखीं। बदबू आने पर पुलिस को जानकारी दी। शिल्पी रस्तोगी का शव बेड पर पड़ा हुआ था।

