n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में एक शख्स ने पड़ोसी युवक पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उसका कान कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पीड़ित अभिषेक प्रताप सिंह ने विजयनगर थाने में नितिन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक पीड़ित की पत्नी को बुरी नजर से देखता है। शिकायत में अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को नितिन ने पीछे से तलवार से वार किया। जब वह गिर गया तो नितिन ने तलवार से फिर वार किया, जो गर्दन के ऊपर के हिस्से में सीधे कान पर लगी। हमले में कान के दो टुकड़े हो गए।

