n NBT न्यूज, मुरादनगर : एक कॉलोनी में घर में घुसकर दबंग ने तमंचे के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध पर मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी शौकीन युवती को अकेला देखकर घर के अंदर आ गया। आरोपी ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान युवती की मां भी आ गई और विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने फोन करके अपने साथी बुला लिए। सभी ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया।

