सड़क हादसे में युवक की जान गई

नवभारतटाइम्स.कॉम

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ। आम्रपाली योजना सेक्टर पी के रहने वाले संजय सिंह पैदल जा रहे थे। पीछे से आई एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में संजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

35 year old youth tragically dies in road accident in thakurganj hit by motorcycle from behind

n NBT न्यूज़, चौक: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आम्रपाली योजना सेक्टर पी के रहने वाले संजय सिंह (35) घर से निकल कर पैदल जा रहे थे। तभी उनको पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।