nNBT न्यूज, आलमबाग: आशियाना थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से जालसाजों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख रुपये ठग लिए। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर जी निवासी सिद्धार्थ कुमार तालुकदार के अनुसार बीते 27 जनवरी को फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान सिद्धार्थ चटर्जी नामक व्यक्ति से हुई। उसने वाट्सऐप ग्रुप के जरिए निवेश के लिए प्रेरित किया। आरोपित ने उन्हें वीआईपीसन वन सर्विस 802 और टीसीएस कैपिटलजी नामक ग्रुप से जोड़ा। पीड़ित के अनुसार 19 फरवरी से 7 मार्च के बीच उन्होंने अलग-अलग तारीखों में अपने एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों से कुल 13.64 लाख रुपये निवेश किए। ठगी का अहसास होने पर साइबर सेल सहित स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत गुरुवार को आईटी ऐक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया।

