nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: विकासनगर स्थित पीएनबी कॉलोनी की अवेदिता कौल ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर 2025 को उन्हें टेलिग्राम पर एक लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही वह एक ग्रुप में जुड़ गईं। इसी दौरान उन्हें Fairnivesh.com नाम की वेबसाइट के बारे में बताया गया। पीड़िता ने वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर शुरुआत में कुछ राशि निवेश की। उन्होंने अलग-अलग चरणों में अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से कई ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 10.5 लाख रुपये निवेश कर दिए। पीड़िता के मुताबिक 20 जनवरी 2026 को जब उन्होंने अपनी आईडी लॉगिन करने के लिए वेबसाइट खोली तो वह खुल नहीं रही थी। उन्हें ठगी का एहसास हुआ। घटना के बाद पीड़िता ने 24 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

