n NBT न्यूज, मुरादनगर : थाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति पर 14 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगा है।पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित का 14 वर्षीय बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार शाम को वह पास की गली में खेलने के लिए गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। आठ बजे गांव के खेत के पास मिला। पूछने पर बताया कि एक अंकल अपने साथ खेत ले गए और गलत काम करने लगा।

