एक करोड़, 10 लाख से होंगे विकास कार्य

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए एक करोड़ दस लाख रुपये मंजूर हुए हैं। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से यह राशि स्वीकृत हुई है। नांगलजाट, रींडका, भंगुरी, दुर्गापुर, बहरौला, सैलोटी, फुलवाड़ी, कलसाडा और हुडिथल गांवों में विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू होंगी। इनमें चौपाल, चारदीवारी, रास्ते का निर्माण और वेलकम गेट जैसे कार्य शामिल हैं।

hathin region gets approval for 110 crore development works union minister of state krishan pal gurjar brings gift

n NBT न्यूज, हथीन : केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हथीन क्षेत्र के गांवों के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी दिलाई है। नांगल जाट में बीसी चौपाल के लिए 10 लाख, रींडका में बीसी चौपाल एवं चारदीवारी के लिए 10 लाख, भंगुरी में बघेल चौपाल के लिए 10 लाख, दुर्गापुर में बीसी चौपाल के रेनोवेशन एवं शेड निर्माण के लिए 10 लाख, बहरौला में बरात घर की चारदीवारी के लिए 10 लाख, सैलोटी में रास्ते के निर्माण के लिए 10 लाख, फुलवाड़ी एवं कलसाडा में रास्तों के निर्माण के लिए 20 लाख, हुडिथल मे वेलकम गेट के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।