26 को दो सत्रों में होगी HCS प्रारंभिक परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रदेश में 26 अप्रैल को एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा होगी। फरीदाबाद में 80 केंद्रों पर 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

hcs preliminary exam on april 26 in two sessions 22776 candidates to appear in faridabad

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : प्रदेश में 26 अप्रैल को होने वाली HCS (Ex. Br.) एवं अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि फरीदाबाद में 80 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 22,776 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो सत्रों में होगी सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।