डिजिटल पुलिसिंग, मोबाइल पर होगा जांच का काम

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद पुलिस अब तकनीक के साथ आगे बढ़ रही है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए जांच का काम करेंगे। इससे जांच प्रक्रिया तेज, सटीक और पारदर्शी बनेगी। पुलिस को छोटी जानकारी के लिए थाने नहीं जाना पड़ेगा। घटनास्थल से ही रिपोर्ट अपडेट होगी। इससे समय की बचत होगी और कार्यक्षमता बढ़ेगी।

digital policing investigation to be done from mobile now faridabad polices big step

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

जिले की पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदम मिलाते हुए अपने कामकाज को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग की ट्रेनिंग दी गई। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को डिजिटल बनाकर जांच प्रक्रिया को तेज, सटीक और पारदर्शी बनाना है।

प्रशिक्षण सत्र में राज्य अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो से आए नोडल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी कि किस प्रकार मोबाइल ऐप के जरिए मौके पर ही अपराध से जुड़ी जानकारी को तुरंत अपलोड किया जा सकता है।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों को यह भी बताया गया कि जांच अधिकारियों को अब उन्हें छोटी-छोटी जानकारियां दर्ज करने के लिए बार-बार थाने नहीं जाना पड़ेगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से घटनास्थल से ही रिपोर्ट अपडेट की जा सकेगी, जिससे समय की बचत होगी और कार्यक्षमता में सुधार आएगा। एसीपी ट्रैफिक-2 विकास कुमार ने कहा कि तकनीक को अपनाना समय की जरूरत है और इससे न केवल काम में तेजी आएगी बल्कि जनता के बीच पुलिस की छवि भी बेहतर होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चले इस सत्र में पुलिसकर्मियों को ऐप चलाने का अभ्यास कराया गया।

ये होगा फायदा: पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस पहल का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।