nNBT न्यूज, लखनऊ : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने ‘इंटरनैशनल डे ऑफ ह्यूमन स्पेस फ्लाइट’ के अवसर पर बुधवार को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित ‘स्पेस फेस्टिवल-2026’ में छात्रों से संवाद कर उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हजारों छात्र लाइव और ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष से पृथ्वी एक परिवार की तरह दिखाई देती है और वहां रहना एक अद्भुत अनुभव होता है।


