दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को किया प्रताड़ित

नवभारतटाइम्स.कॉम

कौंडल की रहने वाली रजनी को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान किया। वे एक बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। परेशान होकर रजनी मायके आ गई। बहीन थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

dowry demand in laws harassed married woman case registered

n NBT न्यूज, हथीन : गांव कौंडल निवासी विवाहिता को ससुराल पक्ष वालों ने अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया। पीड़िता की लिखित शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौंडल निवासी पीड़िता रजनी ने लिखित शिकायत दी है कि उसकी शादी 11 मार्च 2011 को जिला फरीदाबाद के गांव दयालपुर निवासी सुनील के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुर, ननद, ननदोई उसको अधिक दहेज की मांग को प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष एक बाइक एवं 50 हजार रुपये की नकदी मांग रहा था। ससुराल पक्ष के लोग उसको प्रताड़ित करते थे तो वह अपने मायके आ जाती थी।