एक्सप्रेसवे पर लूट के मामले में आरोपी धरा

नवभारतटाइम्स.कॉम

पलवल में दिल्ली-वडौदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लूट की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो जूलर भाइयों के अपहरण और लूट के मामले में एक और आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से हथियार, मोटरसाइकिल और लूटी गई चांदी व नकदी बरामद हुई है।

expressway loot police nab another accused recover weapons and silver

n NBT न्यूज, पलवल : दिल्ली-वडौदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक करने वाले ग्रीन एक्सप्रेसवे पर दो जूलर भाइयों का अपहरण कर 30 किलोग्राम चांदी, 8 लाख रुपये नकद और स्विफ्ट डिजायर कार लूट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया देसी पिस्तौल, मोटरसाइकल, लूटी गई 3 किलो चांदी तथा 50 हजार नकद बरामद किए हैं। इस मामले में अभी तक 20 किलोग्राम चांदी, 70 हजार रुपये, देसी पिस्टल, दो कार इको व स्विफ्ट बरामद की जा चुकी है। काईम ब्राच प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि साइबर तकनीकि तथा इंटेलिजेंस की मदद से बीती 18 मार्च को जूलर के पूर्व नौकर सहित तीन आरोपियों निसार, आसिफ तथा इमरान को दिल्ली-अलवर रोड से अरेस्ट किया गया था।