कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने छीनी चेन, फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट हुई। बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से सोने की चेन छीनकर भाग गए। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे डीएवी स्कूल के पास मेन रोड पर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह वारदात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

faridabad bike borne miscreants snatch gold chain from youth in sainik colony in broad daylight police investigating

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है, जहां बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सैनिक कॉलोनी निवासी रोहित वशिष्ट 14 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे पैदल दूध लेने के लिए मार्केट जा रहे थे। जब वह डीएवी स्कूल के पास मेन रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए।