n NBT न्य़ूज, पलवल : जमीन विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट में गोली लगने से एक युवक सहित पांच लोग घायल हो गए। गदुपरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दोनों तरफ से केस दर्ज किया है। गदपुरी थाना पुलिस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गांव स्यारौली निवासी दरयाव सिंह ने कहा कि राजूपुर बांगर उसने करीब दो एकड़ जमीन खरीदी हुई है। जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बीती 12 अप्रैल को ज्ञान सिंह जबरन उनके खेत की जुताई के इरादे से ट्रेक्टर लेकर आया। विरोध करने पर हमला कर दिया। इस बारे में पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। वह दोबारा अपने खेत पर पहुंचे तो वहां 7-8 लोग हथियारों से लैश थे। इन्होंने कई राउंड फायरिंग की और एक गोली अरूण को लगी।


