किसी जिंदगी में रोशनी भर गए अशोक

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक मोतियानी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से शहर के बाजारों में शोक की लहर है। उनकी इच्छा के अनुसार उनके नेत्रों को केजीएमयू को दान कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को होगी। व्यापारियों के उत्थान में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

senior vice president of lucknow vyapar mandal ashok motiyani passes away due to heart attack at the age of 65

nNBT न्यूज ,लखनऊ

उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चेटीचंड मेला कमिटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी का बुधवार को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से शहर के बाजारों में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जनरल सेकेट्री अनिल बजाज ने बताया कि सुबह अचानक अशोक मोतियानी को तेज पसीना आने लगा, जिसके बाद वे अपने बेटे के साथ डॉक्टर को दिखाकर वापस घर आ गए। इसके कुछ देर बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। निधन के बाद उनकी इच्छा के अनुरूप उनके नेत्रों को केजीएमयू को दान कर दिया गया। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को 12 बजे उनके हिंद नगर स्थित निवास स्थान से बैकुंठ धाम श्मशान घाट के विद्युत शवदाह गृह के लिए निकलेगी।

उनके निधन पर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि वे लगभग 40 वर्षों से व्यापारियों के उत्थान के लिए सबसे आगे खड़े रहे। गीता वस्त्रालय के प्रभु जालान ने बताया कि कपड़ा व्यापारियों के लिए उनके द्वारा दिया गया सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। अभी हाल ही में उन्होंने कपड़ों को जीएसटी मुक्त करने का मुद्दा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने रखा था। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष और नजीराबाद के कपड़ा व्यापारी सुरेश छबलानी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।