डॉनल्ड ट्रंप बोले, युद्ध जल्द खत्म हो सकता है

नवभारतटाइम्स.कॉम

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। दोनों देश युद्ध विराम का समय बढ़ाने पर सहमत हो सकते हैं। बातचीत फिर से शुरू होने की संभावना है। तीन मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिशें चल रही हैं। ईरान ने नौसैनिक नाकाबंदी हटाने की मांग की है।

trumps claim war with iran could end soon both countries moving towards ceasefire

nएपी, कैरो (Cairo): अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खत्म होने के बहुत करीब है।’ साथ ही अमेरिका और ईरान युद्ध विराम का समय बढ़ाने के लिए सहमत होने के करीब हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत के फिर शुरू होने की संभावना भी है।

मध्यस्थता की कोशिशों में शामिल अधिकारियों के अनुसार, दो हफ्ते का युद्ध विराम 22 अप्रैल को समाप्त होने से पहले तीन मुद्दों पर सहमति बनाना चाहते हैं। उनमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम , होर्मुज जलडमरूमध्य और युद्धकालीन क्षति के लिए मुआवजा शामिल है। एक सीनियर ईरानी सैन्य अधिकारी ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाता है तो वह क्षेत्र में व्यापार रोक देगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। अमेरिका-इस्राइल के हमलों से हुई तबाही के बाद ईरान को दोबारा संभलने में 20 साल लग सकते हैं।