हाइवे पर वारदात को देने वाले थे अंजाम, दो बदमाश गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

एसटीएफ पुलिस ने हाइवे पर दो खतरनाक बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ये बदमाश अंकित धमाका गैंग के सदस्य हैं और लूटपाट व हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से दो देसी पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

two criminals of ankit dhamaka gang were planning a major crime on the highway arrested with weapons

n NBT न्यूज होडल : STF पुलिस टीम ने हाइवे पर बने फ्लाईओवर के नीचे अंकित धमाका गैंग के दो बदमाशों को हथियार के साथ काबू कर उनके कब्जे से दो देसी पिस्टल व छः कारतूस बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया हैं। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू पर लूटपाट, हत्या व फायरिंग सहित विभिन्न अपराधों के 20 केस जबकि प्रशांत उर्फ परमा पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित लूटपाट के 15 केस विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं। जिला पलवल एसटीएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि उनकी टीम मोस्ट वांटेड बदमाशों की तलाश के लिए हाइवे पर खड़ी थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली की जीतू निवासी भुलावाना व परमा निवासी बेढ़ा पट्टी सहित हरकेश उर्फ टींकू निवासी पहाड़ी अपराधी किश्म के युवक हैं। जो संगठित तरीके से लूट हत्या डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।

दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे : तीनों आरोपी अंकित धामका गैंग के सदस्य है। इन पर कई अपराध घटनाओं के कैसे भी दर्ज हैं। आरोपी इस दौरान बाबरी मोड़ फ्लाईओवर के पुल के नीचे खड़े हुए हैं। इंस्पेक्टर ने अनिल छिल्लर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम में तैनात एएसआई नरेन्द्र की टीम जब पुल के नीचे पहुंची तो दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने आरोपियों को काबू लिया।