n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : तिगांव थाना क्षेत्र में एक युवक को फोन कर बुलाकर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कौराली गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिकायत के अनुसार, 12 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे खेत में काम करने वाली महिला ने जानकारी दी कि बहादुरपुर निवासी नरेंद्र खेत पर आकर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बात की, लेकिन उसने गाली देने से इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर मिलने के लिए बुलाया। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन बार-बार कॉल आने पर वह गांव की टंकी पर पहुंच गया। वहां समझाने के बाद आरोपी चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर फोन कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।


