1608 स्टूडेंट देंगें NEET परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम

नूंह जिले में 3 मई को नीट परीक्षा होगी। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1608 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

1608 students to appear for neet 2026 exam in nuh instructions issued for fair conduct

n NBT न्यूज, नूंह: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली एनटीए-नीट परीक्षा 2026 को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने बताया कि इस परीक्षा के लिए जिले में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह-एक व दो, शहीद ले. किरण सिंह शेखावत राजकीय महिला कालेज सालाहेड़ी, आईटीआई मरोड़ा शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 1608 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।