n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बजरंग दल की ओर से शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज में युवतियों की सुरक्षा , सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठित तत्व योजनाबद्ध तरीके से सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर ने हाल ही में नासिक स्थित एक निजी कंपनी में सामने आई घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों ने आम जनता में चिंता और असुरक्षा की भावना को बढ़ाया है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री प्रवीन हिंदुस्तानी, दल के जिला संयोजक अमित हिंदू और युवा बजरंग दल टोली का नेतृत्व कर रहे जिला विद्यार्थी प्रमुख गौरव आदि मौजूद रहे।



