n NBT न्यूज, रेवाड़ी : छात्र संगठन इनसो की तरफ से इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में तीन महीने में छात्र संघ के चुनाव कराने समेत छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। इनसो नेताओं ने प्रदेश सरकार को अल्टिमेटम देते हुए कहा कि यदि अगले 3 महीनों के भीतर प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए, तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा। कार्यक्रम में संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आ पाए। ऐसे में कार्यक्रम की कमान इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने संभाली। अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ ने की।



