n NBTन्यूज, होडल
क्षेत्र में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ( HSVP ) के सेक्टरों में किसानों की सुविधा के लिए शुरू किया गया ई-भूमि पार्टल संपदा अधिकारी द्वारा चालू नहीं किया गया है, जिसके कारण पंंजीकरण बंद पड़े हुए हैं। पोर्टल बंद होने से क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। होडल निवासी सतबीर नंबरदार, पार्षद हेतराम,पूर्व पार्षद लखन सौरोत ने बताया कि इस पोर्टल बंद होने के कारण किसानों को अपनी जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों के लिए बार-बार लघु सचिवालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसान दूर-दराज़ से उम्मीद लेकर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन पाॅर्टल बंद होने की जानकारी के बाद निराश होकर लौट जाते हैं। इससे ना केवल किसानों की समस्या बढ़ी हुई है, बल्कि उनका समय और धन बर्बाद हो रहा है तो दूसरी ओर प्रशासन के प्रति असंतोष भी बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि ई-भूमि पोर्टल शुरू होने के बाद अधिकांश कार्य ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन अभी परेशानी बनी है।



