कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व दस्तावेज चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा इलाके में एक कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। सेक्टर-8 के पराग रेडहाल अपनी कार से सेक्टर-37 स्थित इनफिनिटी बैडमिंटन अकैडमी गए थे। एक घंटे बाद लौटने पर उन्होंने कार का पिछला शीशा टूटा पाया। कार से कंपनी का लैपटॉप, चार्जर और पर्स गायब था।

faridabad car window smashed laptop and documents stolen raising questions on security

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेक्टर-8 निवासी पराग रेडहाल ने बताया कि वह 14 अप्रैल की रात करीब 8 बजे अपनी ग्रैंड विटारा कार से सेक्टर-37 स्थित इनफिनिटी बैडमिंटन अकैडमी में बैडमिंटन खेलने गए थे। उन्होंने अपनी कार दुकान से करीब 50 मीटर पहले सड़क किनारे खड़ी की थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह करीब एक घंटे बाद रात 9:10 बजे लौटे तो देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा कंपनी का लैपटॉप, चार्जर और उनका पर्स गायब था।